Oxary Magazine
$10 – $15 / Week

घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के वास्तु टिप्स

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

आज के समय में नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन को विभिन्न तरीके से प्रभावित कर सकती है| जिससे हमें अनेकों परिशानियो का सामना करना पड़ता है और इससे हमारे जीवन में बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जैसे की हम कभी कभी आचनक से तनाव सा महसूस करते हैं| हम अनेकों स्वास्थ संबंधी समस्याओं से ग्रसित होने लगते हैं| हम अपने रिश्तों में बहुत सी परेशानियों से ग्रसित होने लगते हैं और जीवन में अस्थिरता होने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें  के कुछ उपाय|

इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ टिप्स लेकर आएं हैं जिससे आप नकारात्मक ऊर्जाओं से बच सकते हैं:-

साफ सफाई और रख रखाव

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

हमारे जीवन में बहुत सी अव्यवस्थता हैं जो हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं| जिससे हमारे जीवन का संतुलन बिगड़ जाता है| नकारात्मक ऊर्जा को कम करने अथवा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए अपने रहने वाली जगह को बिलकुल साफ रखें और सभी चीजों को व्यवस्थित रखें और कोशिश करें कि आपके पास जिन चीजों का उपयोग नहीं है| उन चीजों को हटाने की कोशिश करें और अपने पास अधिक स्थान बनाने के लिए आपने समान को व्यवस्थित करके रखें|

नमक का प्रयोग करें 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर ये बहुत ही कारगर उपाय है, आप अपने घर या निवास में नमक का छिड़काव करें खासकर घर के कोनो में और उसके बाद कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और बाद में आप झाड़ू लगाकर उसे अपने घर से बाहर फेंक दें ।

लुबान धूप जलाएं: 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

लुबान धूप से आपको हवा को शुद्ध करने और वातावरण को सकारात्मक बनाने में मदद मिल सकती है| जिससे आप सकारात्मकता और शांति को बढ़ावा दे सकते हैं और नाकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं|

 धूप को आप शनिवार और मंगलवार को जलाकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं,

यह आपको आसानी से अपने पास की दुकान या फिर ऑनलाइन वेबसाइट से मंगवा सकते हैं

पौधों का प्रयोग करें :

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

पौधों का महत्व तो आपको भी पता होगा आपने किताबों में भी पढ़ा होगा कि हमारे वातावरण को शुद्ध बनाने में पौधे कितने उपयोगी हैं|

आप पौधे लगाकर वातावरण को सकारात्मक बना सकते हैं|

सकारात्मक स्पंदन को बढ़ावा देने के लिए मनी प्लांट और तुलसी आदि के पौधे लगा सकते हैं|

वास्तु के अनुसार काटेंदर और दूधिया पौधे रखने से बचें ये शुभ नहीं माने जाते हैं।

आपने घर के कोनों को साफ रखें:

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

अक्सर हम अपने घर में छोटी छोटी बातों को नजरंदाज कर देते हैं पर उनका हमारे जीवनशैली में असर पड़ता है|

सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अपने घर के कोनो को साफ रखें|

आप अपने घर के कोनो में सजावटी वस्तुएं रख सकते हैं जिससे सकारात्मक ऊर्जा का खिंचाव होता है ।

रंगों का बुद्धिमानी से प्रयोग करें 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

रंग हमारी भावनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं कि रंगों से सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं|

जिसमें आप बुद्धिमानी से रंगों का उपयोग करके सकते हैं।

आप सकारात्मकता और शांति को बढ़ाने के लिए पीले, हरे और नीले जैसे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

प्रवेश द्वार को हमेशा साफ रखें:

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

आपके घर का प्रवेश आपसे संपर्क का पहला स्थान है|

कोई भी व्यक्ति आपसे मिलने आता है तो सबसे पहले आपके प्रवेश द्वार पे आता है|

आपका प्रवेश द्वार हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए |

आप आपने प्रवेश द्वार में खिंचाव बनाने के लिए|

डोरमेट्स, लाइट्स या पौधों जैसी सजावटी वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन को विभिन्न तरीके से प्रभावित कर सकती है|

हमारे रहने की जगह में असंतुलन पैदा कर सकती है| इन वस्तु टिप्स का पालन करके आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और आप सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं|

जिससे आपके जीवन में खुशी और समृद्धि आएगी और आपको स्वास्थ्य में भी लाभ मिलेगा ।

Related Posts
Category
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna